डूबते सूर्य को अर्घ्य देने उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : छठ पर्व पर बुधवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए नदी घाटों पर आस्थ
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : छठ पर्व पर बुधवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए नदी घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। राप्ती नदी के दोनों तटों पर हजारों व्रती महिलाओं ने भगवान सूर्य की आराधना की, दीप दिखाया और अर्घ्य देकर मंगल कामना कीं। यही हाल तालाबों, स्थायी व अस्थायी पोखरों पर भी था। इस दौरान जयघोष व मंगल गीत गूंजते रहे। घाटों पर प्रकाश व सुरक्षा का मुकम्मल बंदोबस्त था।
महिलाएं अपराह्न 3 बजे के बाद घरों से नदी-घाटों के लिए निकलने लगीं। साथ में परिजन अपने सिर पर पूजा सामग्री लिए चल रहे थे। बहुत सी महिलाएं बैंड बाजे के साथ आई थीं। उनके हाथों में कलश व दीप थे। देखते-देखते नदी-घाटों पर हजारों की भीड़ एकत्रित हो गयी। महिलाएं पूजन सामग्री सूप में रखीं। पानी में खड़े होकर परिक्रमा कीं और भगवान सूर्य को अगरबत्ती दिखाई। तत्पश्चात दीप व हाथ में पूजन सामग्रियों से भरा सूप लेकर पानी में खड़ी रहीं। भगवान सूर्य अर्पित कर मंगल कामना कीं।
राप्ती नदी के राजघाट व शंकर घाट तथा सूर्यकुण्ड धाम के अलावा गोरखनाथ स्थित भीम सरोवर, विष्णु मंदिर, खरैया पोखरा, महेसरा ताल, रामगढ़ ताल के विभिन्न घाटों व विभिन्न मुहल्लों में बनाए गए अस्थाई पोखरों पर व्रती महिलाएं अपने परिजनों के साथ गई और अर्घ्य अर्पित किया। बहुत सी महिलाओं ने अपनी संतान को ही वेदी पर चढ़ा दिया था।