पडरौना और महराजगंज रूट पर कम पड़ी बसें
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : दीपावली में रोडवेज पर भी दबाव बढ़ गया है। यात्रियों को उनके घर तक पहुं
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : दीपावली में रोडवेज पर भी दबाव बढ़ गया है। यात्रियों को उनके घर तक पहुंचाना भारी पड़ रहा। मंगलवार को तो गोरखपुर से पडरौना, महराजगंज, तमकुही और निचलौल रूट पर बसें कम पड़ गई। यात्री परेशान रहे।
ट्रेनों में आरक्षित टिकट नहीं मिल रहा। साधारण बोगियों में तिल रखने की जगह नहीं मिल रही। ऐसे में यात्री रोडवेज की तरफ भाग रहे हैं। लेकिन, यहां भी उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है। बसों की कमी के चलते परेशानी झेलनी पड़ रही है। गोरखपुर डिपो में पडरौना, निचलौल, महराजगंज और तमकुही के यात्री परेशान रहे। उन्हें बस नहीं मिल रही थी। दिन के 12 से शाम 7 बजे तक डिपो में यात्रियों की भीड़ लगी रही। बस के आने पर सीट कब्जा को लेकर अफरा-तफरी मच जा रही थी। बुजुर्ग, महिला और बच्चों की परेशानी बढ़ गई थी। बुधवार को और परेशानी बढ़ेगी। यह तब है जब परिवहन निगम गोरखपुर परिक्षेत्र में करीब 600 बसों का संचालन कर रहा है। चालकों और परिचालकों की छुट्टी रद्द कर दी है।