स्थाई प्रतिमा स्थापित करने पर बंगाली समिति कर रही विचार
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : बंगाली समिति अगले साल दुर्गाबाड़ी परिसर में माता जगदंबे की स्थाई प्रतिमा स
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : बंगाली समिति अगले साल दुर्गाबाड़ी परिसर में माता जगदंबे की स्थाई प्रतिमा स्थापित करने पर विचार कर रही है। मां की दस फिट की प्रतिमा संगमरमर की होगी। वर्तमान में जहां अंबे भवानी की पूजा होती है वहीं यह प्रतिमा स्थापित की जाएगी। जहां तक नवरात्र के अवसर पर होने वाले पूजन-अर्चन की बात है तो वहां एक छोटी मूर्ति स्थापित की जाएगी। दशहरा बाद इस बाबत सभी पदाधिकारी चंदा एकत्रित करने महानगर में निकलेंगे।
यह जानकारी द बंगाली एसोसिएशन के अध्यक्ष मृनालकांति चटर्जी ने दी। वह सोमवार को दुर्गाबाड़ी में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि स्थायी प्रतिमा स्थापित होने से नदियों प्रदूषण से बचाने में मदद मिलेगी।
इस वर्ष के आयोजन के संबंध में कहा कि मंगलवार को सुबह 4 बजे मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष कलाकारों द्वारा प्रभाती अनुष्ठान एवं अधिवास तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। शाम 7.30 बजे त्रिभाषीय स्मारिका 'विजया' का लोकार्पण महापौर डा. सत्या पांडेय करेंगी।
इनसेट..
यह है कार्यक्रम
एक अक्टूबर को सुबह 10.19 बजे सप्तमी पूजा, पुष्पाजंलि व प्रसाद वितरण, सुबह 11 बजे से नृत्य प्रतियोगिता बूगी-बूगी, शाम को आरती व सांस्कृतिक आयोजन।
दो अक्टूबर सुबह 8.29 बजे अष्टमी पूजा, सुबह 8.05 से 8.53 बजे तक 108 दीप प्रज्ज्वलितकर संधि पूजा, पुष्पाजंलि, दोपहर 11 बजे से गायन प्रतियोगिता सारेगामापा प्रतियोगिता, रात्रि 8 बजे राजेश कुमार व साथी द्वारा देवी जागरण।
3 अक्टूबर सुबह सुबह 6.26 बजे नवमी पूजा, 9.16 बजे विसर्जन पूजा तत्पश्चात सुबह 11 बजे से वरिष्ठ नागरिकों के लिए खेल प्रतियोगिता, शाम 5.30 बजे विसर्जन शोभायात्रा।
4 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।