कल से हड़ताल पर रहेंगे आटो आपरेटर
By Edited By: Published: Sun, 21 Sep 2014 11:19 AM (IST)Updated: Sun, 21 Sep 2014 11:19 AM (IST)
गोरखपुर : महानगर के आटो चालक और गोरक्ष पूर्वाचल आटो एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार से आटो आपरेटर हड़ताल पर रहेंगे। सड़क पर एक भी आटो नहीं चलेंगे।
यह जानकारी एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष शत्रुघ्न मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि प्रशासन के भेदभावपूर्ण रवैये से संगठन को यह निर्णय लेना पड़ा है। उन्होंने बताया कि समस्याओं से संबंधित जानकारी मंडलायुक्त को भी दी गई है। उनके आश्वासन के बाद भी आरटीओ और यातायात पुलिस महानगर के डीजल आटो चालकों के खिलाफ जबरदस्ती कार्रवाई कर रहे हैं। महानगर क्षेत्र में डीजल आटो का प्रवेश बंद किया जा रहा है। वहीं, एलपीजी आटो को छूट दी गई है। जबकि वे अनियमित रूप से घरेलू गैस से आटो चला रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें