इनरह्वील ने दी मूक बधिरों को रोशनी
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में इनरह्वील क्लब ने बुधवार को हुमायूंपुर के मूक बधिर विद्यालय को बैट्री व इंवर्टर प्रदान की। ताकि बिजली न रहने पर बच्चों को अंधेरे में पढ़ना ना पड़े। इस दौरान बच्चों को ऊर्जा संकट से बचने के बारे में विस्तार से बताया गया।
संस्था की ओर से यह सामान अध्यक्ष डा. सुरहीता करीम की अगुवाई में विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम कुरील को दिया गया। इसके पूर्व विश्व पृथ्वी दिवस पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता हुई जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। नील सिंह ने प्रथम, नौशीन अहमद द्वितीय, ज्योति चौधरी को तीसरा स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार किशन प्रजापति व साहिल अंसारी को दिया गया। डा. सुरहीता करीम ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य है मानव सेवा। सचिव मधुलिका सिंह ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अनीता गिरीश, विनीता दास, ऊषा अग्रवाल, रागिनी दास, मधु जैन, सुनीता स्याल तथा विधालय की ओर से गीता मिश्रा, विनय कुमार व अनिल चौधरी उपस्थित रहे।