Move to Jagran APP

गोंडा में महिला पर केरोसिन फेंक लगाई आग, झुलसी

महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है।

By amal chowdhuryEdited By: Published: Thu, 29 Jun 2017 01:44 PM (IST)Updated: Thu, 29 Jun 2017 01:44 PM (IST)
गोंडा में महिला पर केरोसिन फेंक लगाई आग, झुलसी
गोंडा में महिला पर केरोसिन फेंक लगाई आग, झुलसी

गोंडा (जेएनएन)। अभी रायबरेली में लोगों को जिंदा जलाने का मामला शांत भी नहीं हुआ कि इसी बीच जमीन के विवाद में एक महिला को आग के हवाले करने का मामला आया है। आरोप है कि घर के सामने सो रही महिला पर आरोपियों ने केरोसिन फेंक कर आग लगा दी।

loksabha election banner

इसके बाद फरार हो गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

क्षेत्र के बरडीहा अनंतपुरवा गांव निवासिनी लीलावती पत्नी गोकरन मंगलवार की रात अपने घर के सामने चारपाई पर सो रही थी। इसी बीच आरोपी पहुंच गए। आरोपियों ने उसके ऊपर केरोसिन फेंक दिया। उसकी नींद खुल गई। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी बीच आरोपियों ने आग लगा दी। आसपास के लोगों ने दौड़कर आग को काबू में किया। जली अवस्था में उसे अस्पताल लाया गया, जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: ऋण माफी के पात्र किसानों को बैंक न भेजें नोटिस: योगी अादित्यनाथ

पुलिस सूत्रों की मानें तो उसका गांव के कुछ लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है। इस घटना को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि दयाराम निवासी ग्राम लखनीपुर की तहरीर पर बर्डीहा निवासी समझावन, हरिशचंद्र, दिललग्ने व भोंदू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: सेना पर टिप्पणी के बाद आजम खां घिरे, बिजनौर में फूंका गया पुतला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.