अतिथियों के बोल
सबसे पहले गोंडा के गंदे स्थान को साफ करने का काम दैनिक जागरण ने किया है। स्वच्छ भार
सबसे पहले गोंडा के गंदे स्थान को साफ करने का काम दैनिक जागरण ने किया है। स्वच्छ भारत मिशन को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हर किसी की है। गोंडा का रैंक बदलने के लिए लोगों को अपनी सोच बदलनी होगी। इसे चैलेंज के तौर पर लेना होगा।
- एसवीएस रंगाराव, आयुक्त देवीपाटन मंडल
स्वच्छ भारत अभियान पूरे देश में चल रहा है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। स्वच्छता तभी आएगी, जब सोच को बदला जाय। इसके लिए मन को छोड़कर अंतर आत्मा की आवाज को सुनना होगा। स्वच्छता एक अच्छाई का नशा है, इससे अपनाना चाहिए।
- एके राय, डीआइजी देवीपाटन मंडल
जरूरत है सोच बदलने की, इसके लिए लोगों को सोचना होगा। जिस देश के नागरिक गंदगी करेंगे, वह देश स्वच्छ नहीं रह सकता। कूड़े को कूड़ेदान तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हर नागरिक की है। बच्चों के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। अपने परिवेश को स्वच्छ बनाने में हर शहरी को मदद करनी चाहिए।
- जेबी ¨सह, डीएम गोंडा
स्वच्छता भौतिक, दैविक के साथ कई रूपों में होती है। सबसे जरूरी विचारों की स्वच्छता होती है। इससे ही सब कुछ स्वच्छ होता है। जिसके कारण गोंडा निचले स्तर पर आ गया। ऐसे में विचार के साथ गोंडा को कैसे स्वच्छ बनाएं, इस पर विचार चल रहा है।
- उमेश कुमार ¨सह, एसपी गोंडा
स्वच्छता को लेकर विशेष प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। यह रामराज्य की धरती है। संकल्प यही से मिला लेकिन आज उदासीनता है। भगवान राम ने चरित्र की पराकाष्ठा दिखाई लेकिन आदत के कारण यह मिट गया। ऐसे में सबसे ज्यादा दायित्व नागरिकों का है।
- दिव्या मित्तल, सीडीओ गोंडा