छह आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
गोंडा : क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर महिला व एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मा
गोंडा : क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर महिला व एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में छह आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमें न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को दर्ज हुए। कौड़िया थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय महिला ने न्यायालय जेएम प्रथम के यहां शिकायत दर्ज करायी कि वह परसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के यहां आई थी। मामा के पड़ोस में रहने वाले लोगों ने 16 जुलाई की रात तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। अब न्यायालय के आदेश पर आरोपियों सहजराम, लल्लू, संदीप निवासी परसिया रानी सिसई थाना कौड़िया तथा गजराज निवासी पिपरी थाना कौड़िया के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं क्षेत्र की एक छात्रा ने न्यायालय में शिकायत की कि वह जब स्कूल जाती है तो गांव के ही कुछ दबंग लोग कॉलेज जाते वक्त उसके साथ छेड़खानी करते हैं। शिकायत करने पर दबंग उसके पिता की पिटाई भी कर चुके हैं। आरोपियों के विरुद्ध परसपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। इसी में सुलह लगाने की धमकी आरोपी दे रहे थे। सुलह न करने पर 12 जून की रात सगे भाइयों ने उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। न्यायालय के आदेश पर पुरैना गांव निवासी सगे भाई श्याम सुंदर व संतोष के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ¨सह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गयी है।