Move to Jagran APP

गोंडा वालों तोड़ दो वो¨टग का रिकॉर्ड

गोंडा: मैं आपका वही अपना गोंडा हूं। पहले हमें लोग गोनार्द के नाम से जानते थे। यहां पर भगवान राम की ग

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Feb 2017 12:31 AM (IST)Updated: Mon, 27 Feb 2017 12:31 AM (IST)
गोंडा वालों तोड़ दो वो¨टग का रिकॉर्ड
गोंडा वालों तोड़ दो वो¨टग का रिकॉर्ड

गोंडा: मैं आपका वही अपना गोंडा हूं। पहले हमें लोग गोनार्द के नाम से जानते थे। यहां पर भगवान राम की गायें चरती थीं। आजादी की लड़ाई में हम आगे बढ़कर अंग्रेजों से लड़े। हमारे ही आंगन में राजेंद्र नाथ लाहिड़ी ने हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूमा। आजादी का जश्न भी हमने मनाया। अब एक और जिम्मेदारी हमारे कंधों पर आ गई है। वैसे तो हम हर चुनाव में मतदान करते आए हैं लेकिन इस बार कुछ नया करना है। यह बात सही है कि समस्याएं भी हमारे लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। सड़कें रूलाती है, बिजली भी कम नहीं परेशान करती है। तभी तो हमारी मिट्टी के कवि अदम गोंडवी ने लिखा था कि महज सड़कों पे गड्ढे हैं, बिजली है न पानी है, मेरे शहर की फिजां कितनी सुहानी है। वैसे दूषित पेयजल भी बीमारियां बांट रहा है। हमारी स्वास्थ्य सेवाएं बीमार है। शिक्षा की भी हालत ठीक नहीं है। अब हमें इन सभी समस्याओं से निजात के लिए वोट की चोट लगानी होगी। इसके लिए हम सभी को मिलकर मतदान करना होगा। आइए, हम आप सभी घरों से निकलें, बूथ तक जाएं। खुद मतदान करें, औरों को भी प्रेरित करें। मतदान हमारा अधिकार है, इसका प्रयोग हम जरूर करेंगे।

loksabha election banner

अबकी मारेंगे बाजी

- पिछले विधानसभा चुनाव में जिले में कुल 56.59 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिसमें सबसे ज्यादा मतदान कटरा बाजार विधानसभा में हुआ था, यहां के 60.36 फीसद पुरुष व 61.66 फीसद महिलाओं ने वोट डाला था। सबसे कम मतदान मनकापुर विधानसभा क्षेत्र में हुआ था। यहां पर मात्र 53.99 फीसद ही वोट पड़े थे। इस चुनाव में मतदान को लेकर कई स्तर पर तैनाती की गई है।

वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं पर एक नजर

विधानसभा पुरुष महिला

मेहनौन 175374 143267

गोंडा 162101 135373

कटराबाजार 175074 146688

कर्नलगंज 155275 127543

तरबगंज 177190 145387

मनकापुर 157653 130742

गौरा 161568 130321

वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में मतदान पर एक नजर

विधानसभा पुरुष महिला

मेहनौन 100714 78063

गोंडा 94261 71650

कटराबाजार 105676 90441

कर्नलगंज 87908 68055

तरबगंज 101207 84582

मनकापुर 86126 69591

गौरा 86689 76809


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.