Move to Jagran APP

अव्यवस्थाओं से दो-चार हुई महिला मतदान कर्मी

गोंडा: जिले में 27 रविवार को मतदान होगा। शनिवार को शहीदे आजम सरदार भगत ¨सह इंटर कॉलेज से पो¨लग पार्ट

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Feb 2017 12:24 AM (IST)Updated: Mon, 27 Feb 2017 12:24 AM (IST)
अव्यवस्थाओं से दो-चार हुई महिला मतदान कर्मी
अव्यवस्थाओं से दो-चार हुई महिला मतदान कर्मी

गोंडा: जिले में 27 रविवार को मतदान होगा। शनिवार को शहीदे आजम सरदार भगत ¨सह इंटर कॉलेज से पो¨लग पार्टियों को रवाना किया गया। इसमें अव्यवस्था के चलते मतदान कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी महिला कर्मचारियों हुई। पेश है रिपोर्ट-

loksabha election banner

केस-एक

-अध्यापिका नुजरत फातिमा की ड्यूटी देवतहा में लगी थी। सुबह से दोपहर एक बजे तक बैठी रहीं। उनका कहना था कि महिलाओं की ड्यूटी नहीं लगनी चाहिए। उनको पो¨लग स्थल तक जाने के लिए ट्रक से भेजा जा रहा है। जिस पर चढ़ने में काफी दिक्कत होती है।

केस-दो

-सुनीता रानी जो कि सुबह 8 बजे से बैठी थीं। इनकी ड्यूटी मेहनौन में लगी थी। उनका कहना था कि महिलाओं को ड्यूटी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां सबसे बड़ी दिक्कत बाथरूम की है। महिलाओं के लिए कहीं बाथरूम की व्यवस्था नहीं की गई है।

केस-तीन

-सरिता देवी ने कहा कि वह सुबह 8 बजे ही आ गईं। उनको रिजर्व में रखा गया था। उनका कहना था कि अगर ड्यूटी में नहीं भेजना है तो हमको घर ही भेज देते। सुबह से बैठकर इंतजार कर रहे हैं। खाने-पीने में दिक्कत होती है।

दुकानदारों की हुई कमाई

-टामसन चौराहे पर जलेबी की दुकान करने वाले जगदंबा प्रसाद ने कहा कि आज धंधा ज्यादा हुआ है। अन्य दिनों में औसतन दो से तीन किलो मैदा व आठ किलो चीनी लगती थी। पर आज पांच से छह किलो मैदा व करीब 15 किलो चीनी की खपत हुई है। इसका फायदा मिला है। होटल चलाने वाले लालमनी मौर्य ने कहा कि प्रतिदिन वह करीब सौ थाली खाना बेचते थे। आज 150 से 200 थाली खाने की बिक्री हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.