पुलिया बही, 100 बीघा फसल जलमग्न
गोंडा : सरयू नहर पर बनी पुलिया पानी की रफ्तार तेज होने से बह गई। नहर की पटरी टूटने से करीब 100 बीघा
गोंडा : सरयू नहर पर बनी पुलिया पानी की रफ्तार तेज होने से बह गई। नहर की पटरी टूटने से करीब 100 बीघा फसल जलमग्न हो गई। यही नहीं पांच हजार आबादी के सामने आवागमन का संकट बढ़ गया है। फिलहाल, अफसर मामले की जानकारी करने की बात कह रहे हैं। शुक्रवार की देररात सरयू नहर परियोजना की तरबगंज शाखा में अचानक पानी छोड़ दिया गया। पानी का तेज बहाव होने से तरबगंज-करनीपुर मार्ग पर बनी पुलिया बह गई। नहर का पानी पटरी तोड़कर खेतों में भर गया, जिससे खेतों में लगी गेहूं, चना, सरसो आदि फसलें जलमग्न हो गई। पुलिया बहने से पांच हजार आबादी के सामने आवागमन का संकट पैदा हो गया है। अब यहां के लोगों को कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर तहसील मुख्यालय आना पड़ेगा। किसान मोलई ¨सह जोखू राम अवतार, मिश्रीलाल, राजन आदि ने बताया कि एक माह के भीतर दूसरी बार नहर के पानी ने तबाही मचाई है। अधूरी व कमजोर नहरों में पानी छोड़ने से नुकसान हुआ है। यदि जल्द पानी नहीं सूखा तो फसलें खराब हो जाएंगी।
तरबगंज में नहर पर बनी पुलिया बहने की जानकारी नहीं है, ये क्षेत्र सरयू नहर परियोजना के खंड एक क्षेत्र में आता है। मामले की जानकारी की जा रही है।
-बीसी लाल, नोडल अफसर सरयू नहर परियोजना