भाई के नाम कर दी खतौनी में वरासत
गोंडा : पिता की मौत के बाद खतौनी में वरासत बेटे के स्थान पर भाई के नाम दर्ज कर दी गई। इसक
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Sep 2017 12:09 AM (IST)Updated: Tue, 19 Sep 2017 12:09 AM (IST)
गोंडा : पिता की मौत के बाद खतौनी में वरासत बेटे के स्थान पर भाई के नाम दर्ज कर दी गई। इसका खुलासा अभिलेखों की पड़ताल में हुआ है। पीड़ित ने कमिश्नर देवीपाटन मंडल से फर्जी वरासत निरस्त करने की मांग की है। मामले में एसडीएम कर्नलगंज को जांच के आदेश दिए गए हैं। मामला कर्नलगंज तहसील क्षेत्र के कौड़हा जगदीशपुर का है। यहां के निवासी अनिल कुमार ने सोमवार को कमिश्नर देवीपाटन मंडल को बताया कि गत 19 फरवरी को उसके पिता सतई पुत्र मंगरे की मृत्यु हो गई। चाचा ने कर्मचारियों की मिलीभगत से खतौनी में वरासत दर्ज करा ली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें