बच्चे भूल रहे गौरवशाली इतिहास : राकेश
बलरामपुर : नगर के तुलसीपार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत हुए सामान्य ज्ञ
बलरामपुर : नगर के तुलसीपार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत हुए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्र व विशिष्ट अतिथि सदर विधायक पल्टूराम रहे। जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ¨सह ने कहाकि भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म शताब्दी वर्ष मनाया है। उन्हीं कार्यक्रमों में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी रही। जिसका पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम है। कार्यक्रम संयोजक विनय प्रकाश तिवारी ने कहाकि बच्चे अपना गौरवशाली इतिहास भूल रहे हैं। बच्चों को इतिहास की जानकारी देना जरूरी है। जिससे वह अपने इतिहास के बारे में जान सके। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में तुलसीपुर के तारिक खां प्रथम, गांधी स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय पचपेड़वा के सुरेश द्वितीय, सरस्वती विद्या मंदिर के नितिन त्रिपाठी तृतीय, तुलसीपुर की प्रीति ¨सह चतुर्थ स्थान पर रही। कौशल नाथ, प्रिया श्रीवास्तव, उत्सव ¨सह, राहुल साहू, विवेक कश्यप, श्वेता तिवारी, प्रियंका देवी ने प्रतियोगिता में स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्र प्रकाश ¨सह, महामंत्री अजय ¨सह, जगदंबा प्रसाद सोनकर, उपाध्यक्ष प्रदीप ¨सह, नगर अध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, जिलामंत्री विजय गुप्त, अजय कृष्ण पांडेय, हरिलाल विमल, राम प्यारे कश्यप मौजूद रहे।