भाजपा की कथनी व करनी में फर्क नहीं : शास्त्री
गोंडा : भाजपा के कथनी करनी में कोई फर्क नहीं है। चुनाव के पूर्व घोषणा पत्र में जो-जो वादे
गोंडा : भाजपा के कथनी करनी में कोई फर्क नहीं है। चुनाव के पूर्व घोषणा पत्र में जो-जो वादे जनता से किए गए थे उसे पूरा किया जा रहा है। यह बात सोमवार को आरपी इंटर कालेज परिसर में उत्तर प्रदेश ऋण मोचन योजना अंतर्गत पात्र किसानों ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि 36 हजार करोड़ रुपये केंद्र सरकार द्वारा मिला। ऋण मोचन के भेजे गए रुपये से 86 लाख किसानों का कर्जमाफ होगा। गांव के किसान जब खुशहाल होंगे तभी देश का विकास संभव होगा। भाजपा सांसद कीतिवर्धन ¨सह ने कहा कि पूर्व की सरकारें चाहे सपा, बसपा व कांग्रेस की रही हो किसानों के ऊपर लाठियां बरसाई जाती थीं। वर्तमान में ऊपर मोदी नीचे योगी की अगुवाई में प्रदेश व देश का आम जनमानस खुशहाल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्य काल में कर्जमाफी
में किसानों का फायदा तो नहीं हुआ मगर बिचौलियों की चांदी रही। गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने कहा कि 2017 में चुनाव के दौरान संकल्प पत्र में कहा गया था कि भाजपा की सरकार बनाने पर कैबिनेट की बैठक में किसानों की कर्ज माफी की पहल होगी और उसी क्रम में किसानों का कर्ज माफ किया गया। समारोह में बभनजोत, छपिया व मनकापुर क्षेत्र के 1100 किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र मंत्री, सांसद व विधायक द्वारा वितरित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि यूपी ¨सह, बाबूराम यादव, पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, सीताराम मोदनवाल, ओम प्रकाश सोनी, रघुवीर सोनी, वैभव ¨सह, भरत ¨सह, जनार्दन वर्मा, उप कृषि निदेशक मुकुल तिवारी, जिला कृषि अधिकारी विनय ¨सह आदि लोग मौजूद रहे।