Move to Jagran APP

सरयू में समाए तीन घर, बसेरिया में ढह गए मकान

गोंडा : एैलीपरसौली गांव के तीन कच्चे व फूस के मकान सरयू नदी में समा गए। कर्नलगंज के बसेरिय

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Aug 2017 11:20 PM (IST)Updated: Fri, 18 Aug 2017 11:20 PM (IST)
सरयू में समाए तीन घर, बसेरिया में ढह गए मकान
सरयू में समाए तीन घर, बसेरिया में ढह गए मकान

गोंडा : एैलीपरसौली गांव के तीन कच्चे व फूस के मकान सरयू नदी में समा गए। कर्नलगंज के बसेरिया में पानी भरा होने से मकान खुद ही ढहने लगे हैं। घाघरा के जलस्तर में कमी आई, जबकि सरयू का पानी स्थिर हो गया है। घाघरा नदी में 2.09 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा हे। बाढ़ की चपेट में 599 गांवों की एक लाख आबादी आ गई है। तरबगंज तहसील क्षेत्र के एैलीपरसौली गांव में पानी बढ़ने से गरीबों के घर नदी में समाते जा रहे हैं। यहां के निवासी मंशाराम, सुखराम व विजय कुमार के फूस का कच्चा मकान नदी में समा गया, जिससे वह बेघर हो गए हैं। बाढ़ पीड़ितों ने अब तटबंध पर शरण ली है। यहां नदी भिखारीपुर-सकरौर तटबंध में कटान कर रही है। तटबंध को बचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कर्नलगंज के बसेरिया में बाढ़ का पानी भरा होने से मकान खुद ही गिरने लगे हैं। यहां के रहने वाले राम कैलाश ने मकान बनवा लिया था, छत पड़ना बाकी रह गया था। पानी के दलदल में ईंट की बनी दीवारें गिर गई हैं। यहां के ही जगपाल, चांदका, राम देव, कृपाल व अनिल के कच्चे व फूस के मकान में पानी में गिर गए हैं। शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित गांव लालेमऊ में चारा काटने गए अंकित को सांप ने डस लिया। बसेरिया में बीमार गुड़िया को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लालमऊ के ही विश्राम की पत्नी डिलेवरी को लेकर बीमार हो गई। सूचना देकर एंबुलेंस बुलाई गई। बाढ़ पानी भरा होने से महिला को ट्रैक्टर पर बैठाकर एंबुलेंस तक लाया गया। बाढ़ की चपेट में जिले के कर्नलगंज व तरबगंज तहसील क्षेत्र की 100 ग्राम पंचायतों के 599 मजरे आ गए हैं। एक लाख आबादी को बाढ़ का दंश झेलना पड़ रहा है। बाढ़ कार्यखंड के अनुसार एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 95 सेंटीमीटर ऊपर है। जबकि अयोध्या में सरयू 99 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। घाघरा नदी में 2.09 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

loksabha election banner

किसान यूनियन ने दिया धरना

-बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री दिलाने के साथ ही अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कर्नलगंज के शाहपुर में धरना दिया। जिलाध्यक्ष शिवराम उपाध्याय की अगुआई में किसानों ने मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी है।

शुक्रवार को नदियों का जलस्तर

नदी खतरे का निशान जलस्तर

घाघरा 106.070 107.026

सरयू 92.730 93.720

नोट : यह आंकड़े बाढ़ कार्यखंड से जुटाए गए हैं। जलस्तर मीटर में है।

घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। एल्गिन-चरसड़ी तटबंध की निगरानी के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है।

-अर्चना वर्मा, एसडीएम कर्नलगंज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.