धनतेरस आज, बाजार गुलजार
संसू, गोंडा: पांच दिवसीय दीप पर्व का पहला दिन मंगलवार को धनतेरस से शुरू हो रहा है। इसको ल
संसू, गोंडा: पांच दिवसीय दीप पर्व का पहला दिन मंगलवार को धनतेरस से शुरू हो रहा है। इसको लेकर बाजार पूरी तरह से तैयार है। दुकानें सज गईं हैं। इस दिन खरीदारी का विशेष महत्व है। व्यापारियों ने भी ग्राहकों के लिए आकर्षक उपहार का प्रबंध किया है।
पंडित शेषमणि त्रिपाठी की मानें तो प्रदोष व्यापिनी कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन इस बार उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में धन-त्रयोदशी का अति शुभ संयोग है। ब्रह्म मुहूर्त पर भगवान धनवंतरी का पूजन विशेष फल प्रदान करने वाला होगा। भौम प्रदोष के कारण कर्ज निवारण के लिए शुभ समय है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन दीर्घायु की प्राप्ति एवं आरोग्यपूर्ण जीवन के लिए स्नान करके भगवान धनवंतरी का ध्यान व पूजन करना चाहिए। धनतेरस के दिन सोने-चांदी की खरीदारी को शुभ शगुन माना गया है। इसके साथ ही बाजार में दुकानें सज गईं हैं। आटो मोबाइल की दुकानों पर एक दिन पहले से ही बु¨कग शुरू हो गई है।
इनसेट
बच्चों ने सजाई रंगोली
- दिया प्ले स्कूल के बच्चों ने दीपपर्व पर रंगोली बनाई। दिया व दीपावली का भी कार्ड बनाकर दोस्तों को देकर उन्हें बधाई दी। बच्चों के माध्यम से अभिभावकों ने ईको फ्रेंडली दीपावली मनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रबंधक भूपेंद्र आर्य, प्रशांत श्रीवास्तव, कोमल, मीनाक्षी, स्वाती सहित अन्य मौजूद थे।
इनसेट
राष्ट्र रक्षा पर्व मनेगा
- अधिवक्ता परिषद की दीवानी न्यायालय परिसर में बैठक हुई, जिसमें चीन से निर्मित उत्पादों का पूरी तरीके से बहिष्कार करने का निर्णय लेते हुए दीपावली को राष्ट्र रक्षा पर्व के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष घनश्याम पांडेय ने किया। इस मौके पर महामंत्री अर¨वद ¨सह, ओमप्रकाश शुक्ल, वीरेंद्र कुमार शुक्ल सहित अन्य मौजूद थे।