पहले डुग्गी-मुनादी, फिर बंटेगा राशन
गोंडा: सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अब कोटेदारों की मनमानी नहीं चलेगी। अब अनाज व केरोसिन वितरण करने स
गोंडा: सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अब कोटेदारों की मनमानी नहीं चलेगी। अब अनाज व केरोसिन वितरण करने से पहले गांव-गांव डुग्गी-मुनादी होगी। इसके बाद निर्धारित समय पर कोटे की दुकान खोलकर अनाज व केरोसिन का वितरण होगा। मंडल के चारों जिलों में नई पहल की गई है। गरीबों को सस्ता अनाज व अन्य वस्तुएं उपलब्ध कराने के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली का संचालन किया जा रहा है। गांवों में चयनित कोटेदार आवश्यक वस्तुओं की उठान करके कार्ड धारकों को वितरण करते हैं। पात्र गृहस्थी की सूची शामिल परिवार को प्रति यूनिट पांच किलो व अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किलोग्राम अनाज का वितरण किया जाता है। केरोसिन का वितरण भी हरमाह करने की व्यवस्था है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ अनाज की कालाबाजारी पर अंगुली उठा चुके हैं। इसके बाद वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की कवायद शुरू हुई। मंडलायुक्त ने अब वितरण व्यवस्था की कमान संभाल ली है। कार्ड धारकों को समय से अनाज वितरण की सूचना देने के साथ ही मॉनीट¨रग के लिए इंतजाम किए गए हैं। निगरानी की जिम्मेदारी खाद्य उपायुक्त मनोज कुमार को सौंपी गई है। कोटेदार अनाज वितरण से कम से कम एक दिन पूर्व गांव के हर मजरे में डुग्गी-मुनादी कराएंगे। पंचायत के साथ ही नोडल अफसरों को भी सूचना दी जाएगी। निर्धारित तिथि व समय पर नोडल अफसर अनाज का वितरण निर्धारित मूल्य व मात्रा के अनुसार कराएंगे।
गांवों में अनाज वितरण की सूचना न मिलने से कई कार्डधारक छूट जाते हैं। बाद में जाने पर अनाज न देने की शिकायतें आती हैं। ऐसे में अब अनाज वितरण के पहले डुग्गी-मुनादी कराई जाएगी। मॉनीट¨रग कराने के निर्देश उपायुक्त खाद्य देवीपाटन मंडल को दिए गए हैं।
-एसवीएस रंगाराव, कमिश्नर देवीपाटन मंडल गोंडा
कहां कितने दुकान व कार्डधारक
जिला दुकान कार्डधारक
गोंडा 1398 5.76
बलरामपुर 824 5.77
बहराइच 1284 8.46
श्रावस्ती 411 4.26
योग : 3917 24.26