संशोधित::ईद आज, तैयारियां पूरी, जमकर हुई खरीदारी
गोंडा : रविवार को बाजार में ईद की धूम दिखी। सोमवार को ईद मनाई जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली ग
गोंडा : रविवार को बाजार में ईद की धूम दिखी। सोमवार को ईद मनाई जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह साढ़े नौ बजे पटेलनगर स्थित ईदगाह में ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। एसपी उमेश कुमार ¨सह व एडीएम त्रिलोकी ¨सह ने निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। उधर घर के मुखिया समेत महिलाएं व बच्चों ने मनमाफिक खरीदारी की। इस दौरान खाने के लिए सेंवई तो किसी ने परिधान खरीदा। बाजार में नई-नई चूड़ियों व कपड़ों की खूब बिक्री हुई। लोगों ने ईद पर हित-मित्रों को घर पर आमंत्रित किया। महिलाओं व बच्चों को लुभाने के लिए दुकानदारों ने विशेष प्रबंध किए थे।
रविवार को अमन व खुशहाली के लिए शाम को मगरिब की अजान के बाद रोजेदारों ने रोजा खोला। मस्जिद में पहुंचकर विशेष नमाज अदा की। बाजार में सेंवई की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ रही। बनारसी सेंवई रोजेदारों की पहली पंसद थी तो लच्छेदार सेंवई की भी खूब बिक्री हुई। बादाम, काजू, चिरौंजी, नारियल, छुहारा की खरीदारी के लिए किराना की दुकानों पर भीड़ रही। रेडीमेड दुकानों पर महिलाएं सलवार सूट पसंद कर रही थीं तो बच्चे व पुरुष कुर्ता-पायजामा खरीदने में जुटे रहे।
ईद की नमाज अदा करने को लेकर शहर क्षेत्र के ईदगाह व सभी प्रमुख मस्जिदों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है। नगर पालिका परिषद के कर्मियों को सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। नाले-नालियों में चूने व ब्ली¨चग पाउडर छिड़कने का निर्देश दिया गया है।
-साढ़े नौ बजे ईदगाह में नमाज अदा की जाएगी। मौलाना मुजक्किर हुसैन नमाज पढ़ाएंगे। इसके बाद लोग एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई देंगे। इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी दलबल के साथ मौजूद रहेंगे। बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।
उमस के बीच चार बजे बत्ती गुल
- रविवार को उमस भरी गर्मी थी। दुकानों में भीड़ की वजह से पंखे काम नहीं कर रहे थे। इस बीच चार बजे बिजली चली गई। जिससे लोगों को दुकानों में बैठकर खरीदारी करने में मुश्किल हुई। बहरहाल कुछ दुकानदारों ने जनरेटर की व्यवस्था की थी। जिससे थोड़ा राहत मिली। आधे घंटे बाद लाइट आ गई।