बारिश ने खोली जलनिकासी की पोल, जगह-जगह जलभराव
गोंडा: ²श्य एक- दोपहर में एक बजे का वक्त था। कलेक्ट्रेट में सीआरओ के दफ्तर व सिटी मजिस्ट्रेट के का
गोंडा: ²श्य एक- दोपहर में एक बजे का वक्त था। कलेक्ट्रेट में सीआरओ के दफ्तर व सिटी मजिस्ट्रेट के कार्यालय से होकर तहसील सदर को जाने वाली सड़क पर पानी ही पानी था। यहां से गुजरने वाले लोग किसी तरह से बचकर निकल रहे थे। लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ा।
²श्य दो- दोपहर डेढ़ बजे का समय। ईदगाह रोड पर घुटनों तक भरा पानी। इस पानी से होकर लोग आने-जाने को विवश थे। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं को हो रही थी। कई दुकानों में पानी आ गया था।
यह तस्वीर शहर में जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है। गुरुवार की दोपहर हुई बारिश के कारण शहर में जल भराव की स्थिति बन गई। दरअसल, कई बार फरमान के बाद भी पालिका के जिम्मेदार नहीं चेते। पालिका के नालों की सफाई मात्र कागजों में ही होती रही। गुरुवार को हुई बारिश के कारण शहर के पटेलनगर में जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल परिसर में भी जगह-जगह जलभराव होने के कारण लोगों को दो चार होना पड़ा। शहर के फव्वारा चौराहे पर पुलिस सहायता केंद्र के मोड़ के पास जलभराव होने से यहां पर लोगों को काफी दिक्कत हुई। हालांकि नगर पालिका परिषद के ईओ बलवीर ¨सह यादव कहते हैं कि जहां-जहां जलभराव की सूचना मिली है, वहां पर टीमें भेज दी गई हैं।
इनसेट
मिली राहत, फिर उमस
- दोपहर में तेज बारिश के कारण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। बच्चों ने बारिश का मजा लिया। यही नहीं एकाएक मौसम बिगड़ने से बाजार में खरीदारी के लिए निकले लोग बारिश से भीग भी गए। बारिश के बाद एकाएक उमस बढ़ने से लोग परेशान हो गए।