मार्ग दुर्घटनाओं में एक की मौत, पांच घायल
गोंडा: सोमवार को अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। घाय
गोंडा: सोमवार को अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। तीन लोगों की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि गोंडा-बहराइच मार्ग पर विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा में बाइक सवार नंदलाल (22), राम भवन (25) व माखन लाल (25) को सामने से आ रहे चौपहिया वाहन ने ठोकर मार दी। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गोंडा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान नंदलाल की मौत हो गई। जबकि माखन लाल व रामभवन को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि तीनों बाइक सवार शादी समारोह से वापस घर जा रहे थे। उधर कर्नलगंज थाना क्षेत्र के गुरसड़ा गांव निवासी सिपाही लाल (30) व उसकी पत्नी पूजा (28) ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से घायल हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने सिपाही लाल की हालत को नाजुक बताते हुए लखनऊ रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि दोनों लोग बाइक से बहराइच से दवा लेकर वापस आ रहे थे, तभी पहाड़ापुर के पास दुर्घटना हो गई। उधर बेलसर बाजार में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। वहीं कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी कौशल सोनी (22) मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया।
इनसेट
ट्रेन से गिरकर घायल
गोंडा: कटरा बाजार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी देवानंद (28) मुंबई से गोंडा आ रहा था। रास्ते में कर्नलगंज स्टेशन के पास वह ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
इनसेट
कर्मचारियों में विवाद
-जिला अस्पताल के औषधि वितरण कक्ष में सोमवार को दो कर्मचारियों में दवाओं को लेकर विवाद हो गया। एक कर्मचारी ने सीएमएस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। सीएमएस डॉ. रतन कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस को पत्र लिखा गया है।