मार्ग दुर्घटनाओं में दो की मौत, एक घायल
गोंडा : अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने
गोंडा : अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने फांसी लगा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नवाबगंज संवादसूत्र के अनुसार सेतु निगम के डंफर की टक्कर से बबलू कोरी (17) पुत्र रामशब्द कोरी निवासी मझारा तारापुरवा थाना वजीरगंज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी बहन झिनका देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जाता है कि बबलू अपनी बहन झिनका देवी के घर साकीपुर आया था। मंगलवार की सुबह अपनी बहन को साइकिल पर बैठाकर अपने घर जा रहा था। तुलसीपुर गांव के सामने विपरीत दिशा से आ रही उप्र सेतु निगम के डंफर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे बबलू की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने यूपी डायल 100 को सूचना दी। झिनका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। कोतवाल दद्दन ¨सह ने बताया कि मृतक के चाचा संगम कोरी की तहरीर पर डंफर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर परसपुर थाना क्षेत्र के परसपुर-डेहरास मार्ग पर सोमवार को जामुन की डाल गिरने से घायल हुए फैजाबाद जिले के अयोध्या नगर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन कॉलोनी निवासी अमरनाथ सोनी (56) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें फैजाबाद जिला अस्पताल ले जा रहे थे जहां रास्ते में उनकी मौत हो गई। उधर मोतीगंज थाना क्षेत्र के छांछपारा कानूनगो गांव निवासी देवनरायन मिश्र (25) ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। वही जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मरियम की मौत हो गई। नगर कोतवाल बृजेश ¨सह ने बताया कि मरियम बीमार थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसका पता नहीं चल सका है।