अपराध विहीन समाज का करें निर्माण
गोंडा: स्वस्थ व समतामूलक समाज की स्थापना के लिए लोगों को जागरूक होना आवश्यक है। इसके लिए अपराध विहीन
गोंडा: स्वस्थ व समतामूलक समाज की स्थापना के लिए लोगों को जागरूक होना आवश्यक है। इसके लिए अपराध विहीन समाज की स्थापना की जाय। जिससे लोगों में चेतना लाई जाए।
शनिवार को बहराइच रोड पर इमिलिया गुरुदयाल में एक फार्म हाउस पर उप्र अपराध निरोधक समिति की मंडल इकाई की आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए मंडलीय उपाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने कहा कि समाजिक गतिविधियों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए। इसके प्रति लोगों में जनचेतना लाई जानी चाहिए। मंडलीय संयुक्त सचिव मो साबिर खां ने भी समिति की भूमिका पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही जून माह में मंडल स्तर पर कार्यशाला के आयोजन का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता प्रभारी सचिव अंगद ¨सह ने किया। मुख्य अतिथि मंडलीय सचिव डॉ. रमेश कुमार मौर्य व मंडलीय उप सचिव सतीश ¨सह ने कहा कि सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। संचालन मनीश कुमार शुक्ल ने किया। इस अवसर पर विपेंद्र कुमार त्रिपाठी, बच्छराज मौर्य, प्रेम चंद्र, मनीष सहित अन्य मौजूद थे।