Move to Jagran APP

कोहरे का कहर, छह ट्रेनें रद

गोंडा: कोहरे के चलते छह ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया है। हवाओं की रफ्तार ने ठंड बढ़ा दी है।

By Edited By: Published: Thu, 15 Dec 2016 10:17 PM (IST)Updated: Thu, 15 Dec 2016 10:17 PM (IST)
कोहरे का कहर, छह ट्रेनें रद

गोंडा: कोहरे के चलते छह ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया है। हवाओं की रफ्तार ने ठंड बढ़ा दी है। अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। गुरुवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। हवा की रफ्तार ने ठंड बढ़ा दी। मौसम खराब होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर में धूप निकली, जिससे लोगों ने ठंड से कुछ राहत महसूस की। शाम होते ही फिर से कोहरा पड़ने लगा। मौसम उतार चढाव का असर तापमान पर भी पड़ा। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। लाल बहादुर शास्त्री कृषि विज्ञान केंद्र गोपालग्राम के कृषि वैज्ञानिक डा. उपेंद्रनाथ ¨सह ने बताया कि अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री व न्यूनतम 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा 11.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा। पूर्वोत्तर रेलवे ने 17 दिसंबर से 15 जनवरी तक छह ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया है। जिसमें छपरा-मथुरा एक्सप्रेस, गोरखपुर-आनंद बिहार एक्सप्रेस, अवध-आसाम एक्सप्रेस, लखनऊ बरौनी, जनसेवा एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस शामिल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.