Move to Jagran APP

ठंड का सितम, लुढ़का पारा

गोंडा: ठंड का असर बढ़ने लगा है। कोहरा छाए रहने के साथ ही धूप न निकलने से तापमान में गिरावट जारी है।

By Edited By: Published: Thu, 08 Dec 2016 12:36 AM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2016 12:36 AM (IST)
ठंड का सितम, लुढ़का पारा

गोंडा: ठंड का असर बढ़ने लगा है। कोहरा छाए रहने के साथ ही धूप न निकलने से तापमान में गिरावट जारी है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। हवाओं की रफ्तार थोड़ी कम तो हुई, लेकिन ठंड बनी हुई है। बुधवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। दिनभर धुंध छाए रहने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पूरे दिन धूप नहीं निकली, जिससे ठंड बढ़ गई। स्कूल खुले होने से बच्चों को कोहरा व ठंड में परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम का असर तापमान पर भी पड़ा। सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था न होने से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लाल बहादुर शास्त्री कृषि विज्ञान केंद्र गोपाल ग्राम के कृषि वैज्ञानिक डा. उपेंद्र नाथ ¨सह ने बताया कि अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा 3.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। कृषि वैज्ञानिक ने ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। उधर कोहरे के चलते वैशाली, दिल्ली रक्सौल, हाबड़ा काठगोदाम, बांद्रा एक्सप्रेस आदि ट्रेनें विलंब से चलीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.