अपनी 'सोनपरी' के इंतजार में नंदिनी
गोंडा : सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 23 अक्टूबर से होने वाली कुश्ती
गोंडा : सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 23 अक्टूबर से होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता के लिए टीमों का आना शुरू हो गया है। सीनियर नेशनल कुश्ती में सेना, रेलवे, भारतीय कुश्ती संघ के साथ ही सभी राज्यों की टीमें शिरकत करेंगी। शनिवार से सभी भार वर्गों की प्रतिस्पर्धाओं में शिरकत करने वाले पहलवानों के वजन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
वैसे तो कुश्ती में करीब 800 पहलवान भाग लेंगे मगर इस बार सभी की निगाहें अपनी सोनपरी साक्षी मलिक पर ही होंगी। उनके भव्य स्वागत की तैयारियां भी यहां चल रही हैं। साक्षी इससे पहले भी नंदिनीनगर में दो पदक जीत चुकी हैं। वर्ष 2012 में साक्षी ने कांस्य जबकि 2014 में स्वर्ण पदक जीता।
आएंगे ये सितारे
साक्षी मलिक, नर¨सह पंचम यादव, योगेश्वर दत्त, बजरंग पुनिया, गीता फोगट, बबिता आदि।
नंदिनीनगर में छठवीं राष्ट्रीय कुश्ती
नंदिनीनगर स्पोर्टस स्टेडियम में इस बार छठवीं राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। इससे पहले 2008, 2012, 2014 व 2016 में सीनियर नेशनल कुश्ती तथा 2015 में जूनियर नेशनल कुश्ती का आयोजन हो चुका है।
केंद्रीय मंत्री करेंगे शुभारंभ
कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) महेश शर्मा करेंगे। इस कार्यक्रम में कई और अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया है। इसके लिए नंदिनीनगर में तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं।
टीमों का पहुंचना शुरू
- राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए सेना, नई दिल्ली, मणिपुर, उत्तराखंड, झारखंड, पंजाब, चंडीगढ़ की टीमें आ गई हैं। इन टीमों के ठहरने का इंतजाम किया गया है। प्रतियोगिता को लेकर आयोजकों ने कई कमेटियों का गठन किया है। जिसके माध्यम से हरेक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।