Move to Jagran APP

कांग्रेस ही लाएगी प्रदेश में खुशहाली

गोंडा: कांग्रेस सरकार बनने पर किसानों का कर्जा माफ व बिजली हाफ होगा। कांग्रेस उपाध्यक्ष व सांसद राहु

By Edited By: Published: Fri, 21 Oct 2016 12:11 AM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2016 12:11 AM (IST)
कांग्रेस ही लाएगी प्रदेश में खुशहाली

गोंडा: कांग्रेस सरकार बनने पर किसानों का कर्जा माफ व बिजली हाफ होगा। कांग्रेस उपाध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी का यही सपना है।

loksabha election banner

उक्त विचार बिहार प्रांत के कांग्रेस विधायक अमित कुमार टुन्ना ने मनकापुर-नवाबगंज मार्ग पर स्थित उपाध्यायपुरवा मोड़ पर राहुल गांधी संदेश यात्रा रथ के स्वागत में मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हर हाथ को काम और प्रदेश व देश में खुशहाली लाना ही कांग्रेस की विचारधारा है। राहुल गांधी संदेश यात्रा के माध्यम से गांव-गांव शहर-शहर के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सपा, बसपा व भाजपा सब एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। जनता के दु:ख दर्द से किसी को कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश में किसान, छात्र, व्यापारी व आम जनमानस को राहत मिलेगी। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष बीएल चौबे, अब्दुल रहमान, ओमप्रकाश सोनकर, विकास ¨सह गांधी, पंचम राम, संतबक्स मिश्रा, रामचंद्र आदि लोगों ने संबोधित किया। उधर अमदही बाजार में राहुल गांधी संदेश यात्रा का पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिला उपाध्यक्ष अर¨वद ¨सह ने कहा कि संदेश यात्रा को समर्थन मिल रहा है। किसानों को कांग्रेस की सरकार से भरोसा है। कांग्रेस की केंद्र सरकार ने 73 हजार करोड़ रुपये कर्ज माफ किए थे। जिलाध्यक्ष डॉ. बीएल चौबे ने किा कि कांग्रेस कर्जा माफी अभियान को मिल रहे समर्थन से विपक्षी दल बौखला गए हैं। किसान दिन प्रतिदिन कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहे हैं। शहर अध्यक्ष अब्दुल रहमान, सुभाष पांडेय, मुन्ना बाबा, पुर्णिमा यादव ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.