हैंडपंप के विवाद में युवक को मारी गोली, रेफर
गोंडा : देहात कोतवाली क्षेत्र के पूरे खेमकरन गांव में हैंडपंप विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो
By Edited By: Published: Sat, 27 Aug 2016 11:19 PM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2016 11:19 PM (IST)
गोंडा : देहात कोतवाली क्षेत्र के पूरे खेमकरन गांव में हैंडपंप विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। देखते ही देखते पत्त्थरबाजी होने लगी। इसी दौरान एक पक्ष से हुई फाय¨रग से जगन्नाथ अवस्थी (42) पुत्र रामतीरथ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को नाजुक बताते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। बताया जाता है कि शनिवार की देर शाम दो पक्षों में हैंडपंप को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों की तरफ से पत्थर बाजी होने लगी। इसी बीच एक पक्ष की तरफ से हुई फाय¨रग से जगन्नाथ को गोली जा लगी। एएसपी आरके ¨सह ने बतायाकि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें