घर में सो रही महिला से दुष्कर्म
गोंडा: क्षेत्र की एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने व तीन अन्य पर उसका सहयोग करने क
By Edited By: Published: Sun, 26 Jun 2016 11:46 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2016 11:46 PM (IST)
गोंडा: क्षेत्र की एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने व तीन अन्य पर उसका सहयोग करने का आरोप लगते हुए थाने पर तहरीर दी है।
पीड़िता ने कहा है कि शनिवार की रात वह घर में अकेली सो रही थी। गर्मी की वजह से दरवाजा खुला था। मौका पाकर गांव का ही एक व्यक्ति अपने तीन साथियों के साथ आ गया। अंदर से दरवाजा बंदकर असलहा दिखाते हुए उसके साथ बलात्कार किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। आहट होने पर उसका भतीजा उठा। उसने शोर मचाया तो आरोपी भाग गए। थानाध्यक्ष मथुरा राय ने बताया कि घटना की सूचना है, मगर अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें