बलिदान दिवस आठ को, शुरू हुआ पाठ
गोंडा: आठ जून को होने वाले गुरु अर्जुनदेव के बलिदान दिवस को मनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।
गोंडा: आठ जून को होने वाले गुरु अर्जुनदेव के बलिदान दिवस को मनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। मालवीयनगर स्थित गुरुद्वारा में हर रोज सुखमनी साहब का पाठ किया जा रहा है। गुरुद्वारा कमेटी के महामंत्री राजेंद्र ¨सह खुराना ने बताया कि कार्यक्रम में सभी धर्म व संप्रदाय के लोग शामिल हो रहे हैं। अलग-अलग भाषाओं में सभी को ग्रंथ दिया गया है। गुरुद्वारे में प्रतिदिन शाम चार बजे से छह बजे तक पाठ किया जाता है। 40 दिन तक सुखमनी पाठ महिलाओं द्वारा किया जाएगा। इसके बाद आगामी आठ जून को गुरु का बलिदान दिवस मनाया जाएगा। इसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रविवार को हुए पाठ में बीबी मनमोहन कौर, रंजीत कौर, पूजा छाबड़ा, मा¨नदर कौर, सीमा ¨सधी, रेखा भाटिया, सतनाम कौर, साधना, गगन, रेनू, गुरमीत कौर आदि शामिल रहीं।