मंडल में रोपे जाएंगे 35.63 लाख पौधे
गोंडा: बुधवार को जिला पंचायत सभागार में आयुक्त देवीपाटन मंडल सुधीर कुमार दीक्षित ने अधिकारियों के सा
गोंडा: बुधवार को जिला पंचायत सभागार में आयुक्त देवीपाटन मंडल सुधीर कुमार दीक्षित ने अधिकारियों के साथ बैठक करके पौधरोपण अभियान के तैयारियों की समीक्षा किया। मुख्य वन संरक्षक एपी त्रिपाठी ने बताया कि देवीपाटन मंडल में वन विभाग द्वारा 30.10 लाख तथा अन्य विभागों द्वारा पांच लाख 5.32 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। देवीपाटन मंडल के चारों जिलों में 3563319 पौधे की रोपाई की जाएगी। इसके लिए 322 साइड का चिन्हांकन कर गड्ढा खुदाई का काम पूरा करा लिया गया है। मुख्य वन संरक्षक ने बताया कि पौध रोपण कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए लगभग चालीस पौधों की नर्सरी तैयार कर ली गई है। पौधरोपण कार्यक्रम में नियुक्त जनपद के बारह विभागों को वन विभाग द्वारा लगभग 6 लाख पौधे की आपूर्ति की जाएगी। आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पंचातीराज विभाग से समन्वय बनाकर लेबरों की सूची बना लें जिससे सभी जगहों पर सफलता पूर्वक पौधरोपण कराया जा सके। उन्होने यह भी निर्देश दिए कि वृक्षारोपण कार्यक्रम में काम करने वाले श्रमिकों को नगद भुगतान की भी व्यवस्था की जाय। आयुक्त ने कहा कि इस व्यापक कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, संभ्रांत लोगों व पुलिस का सहयोग जरूर लें। आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से वृक्षारोपण समिति का गठन करते हुए जिलाधिकारियों को समिति का अध्यक्ष व प्रभागीय वनाधिकारी को सदस्य सचिव नामित किया गया है। सभी जिलों में कन्ट्रोल रूम स्थापित करने के भी निर्देश दिए गए हैं जिसका संचालन संबंधित प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा किया जाएगा। बैठक में डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र जेपी ¨सह, डीएम आशुतोष निरंजन, डीएम बहराइच अभय, डीएफओ टी. रंगाराजू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।