Move to Jagran APP

इंटर कॉलेजों में कंप्यूटर शिक्षा 'शटडाउन'

गोंडा: केस एक - सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में बालिकाओं को कंप्यूटर शिक्षा नहीं मिल पा

By Edited By: Published: Wed, 27 Apr 2016 11:42 PM (IST)Updated: Wed, 27 Apr 2016 11:42 PM (IST)
इंटर कॉलेजों में कंप्यूटर शिक्षा 'शटडाउन'

गोंडा:

loksabha election banner

केस एक - सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में बालिकाओं को कंप्यूटर शिक्षा नहीं मिल पा रही है। यहां पर जिस कंपनी से अनुबंध के तौर पर नियुक्त कर्मी द्वारा शिक्षा दी जाती थी, उसका अनुबंध समाप्त होने के बाद काम ठप पड़ा है। जिसके कारण कंप्यूटर कक्ष पर ताला लगा हुआ है। यहां की प्रधानाचार्या डॉ. ममता किरन राव का कहना है कि अनुबंध समाप्त होने के कारण दिक्कत आ रही है। इसके बारे में अधिकारियों को जानकारी दी जा रही है।

केस दो - मारवाड़ इंटर कॉलेज में कंप्यूटर शिक्षा के लिए अनुबंधित कंपनी द्वारा दस कंप्यूटर दिये गये थे। यहां पर कंपनी द्वारा कर्मियों को लगाया गया था। अनुबंध समाप्त होने के बाद प्रशिक्षण पाए शिक्षकों ने पढ़ाना शुरू कर दिया लेकिन बीच में उनका तबादला हो गया। जिससे यहां पर कंप्यूटर शिक्षा पर एक बार फिर ब्रेक लग गया। वैसे कभी-कभी यहां के शिक्षक व प्रधानाचार्य बच्चों को पढ़ाने का दावा कर रहे हैं लेकिन कंप्यूटर कक्ष का हाल सब कुछ बयां कर रहा है। कंप्यूटर पर जमी धूल हकीकत को उजागर कर रहा है। यहां के प्रधानाचार्य राकेश मोहन ने कहा कि प्रकरण की जानकारी अधिकारियों को है। यह दो तस्वीरें, जिले के इंटर कॉलेजों में कंप्यूटर शिक्षा का सच बयां करने के लिए काफी है। करीब पांच साल पहले माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सेवा प्रदाता के माध्यम से कंप्यूटर शिक्षा देने की योजना बनाई, इसके लिए जिले के राजकीय व सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर का प्रबंध किया गया था। कंप्यूटर अनुदेशक की तैनाती की गई थी। पांच साल का अनुबंध समाप्त होने के बाद अब इन कॉलेजों में कंप्यूटर शिक्षा का हाल पटरी से उतर गया है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या नूतन खन्ना ने बताया कि उनके यहां एक व्यक्ति को प्राइवेट तौर पर रखा गया है, जिससे शिक्षण कार्य कराया जा रहा है।

अधिकारी दें ध्यान

- कॉलेजों में पढ़ने वाली रूकसाना का कहना है कि आज के दौर में कंप्यूटर शिक्षा अति आवश्यक है। इसके लिए अधिकारियों को ध्यान दिया जाना चाहिए। शाहीन का कहना है कि सभी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षक तैनात किया जाना चाहिए। पूनम चौरसिया का कहना है कि सरकार को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए। मनीषा ¨सह व खुशी का कहना है कि सरकार बच्चों को लैपटॉप दे रही है लेकिन कंप्यूटर शिक्षा पर ध्यान नहीं दे रही है। जिससे काफी परेशानी हो रही है।

बोले जिम्मेदार

- देवी पाटन मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक उदय राज यादव का कहना है कि माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा के बारे में जानकारी की जाएगी। व्यवस्था सुधारने का प्रयास किया जायेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.