मौसम का बिगड़ा मिजाज, आसमान में छाए बादल
गोंडा: एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ गया है, जिससे तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। आसमान में बादल
By Edited By: Published: Sat, 06 Feb 2016 11:47 PM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2016 11:47 PM (IST)
गोंडा: एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ गया है, जिससे तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। आसमान में बादल छाए रहने से ठंड बढ़ गई है। कृषि वैज्ञानिक ने तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। शनिवार को सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर होते ही मौसम ने अपना रंग बदलना शुरू कर दिया। शाम होते ही ठंड बढ़ गई, जिससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। लाल बहादुर शास्त्री कृषि विज्ञान केंद्र गोपालग्राम के कृषि वैज्ञानिक उपेंद्रनाथ ¨सह ने बताया कि अधिकतम 23.7 डिग्री व न्यूनतम 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि हवायें 1.1 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। कृषि वैज्ञानिक ने हवा तेज होने के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें