कोहरा बना आवागमन की राह में बाधा
गोंडा: हवाओं की रफ्तार कम होने से रविवार को तापमान में सुधार आया, लेकिन कोहरे व बादलों की दस्तक से आ
गोंडा: हवाओं की रफ्तार कम होने से रविवार को तापमान में सुधार आया, लेकिन कोहरे व बादलों की दस्तक से आसमान में धुंध छाई रही। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। कृषि वैज्ञानिक ने
कोहरा बढ़ने की संभावना जताई है। रविवार की सुबह घना कोहरा छाये रहने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को हेड लाइट जलाकर आवागमन में करना पड़ा। दोपहर में हल्की धूप जरूर हुई, लेकिन इसके बाद आसमान में बादल की दस्तक से धुंध छाई रही। हवाओं की रफ्तार कम होने से तापमान में मामूली सुधार आया। लाल बहादुर शास्त्री कृषि विज्ञान केंद्र गोपालग्राम के कृषि वैज्ञानिक डा. उपेंद्रनाथ ¨सह ने बताया कि अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवायें 2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। कृषि वैज्ञानिक ने कोहरे के साथ ही ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।