युवक पर हमले के बाद लखनऊ हाईवे जाम
गोंडा : नगर कोतवाली क्षेत्र में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। रविवार को दिनदहाड़े गोसाई पुरवा गांव निवासी
गोंडा : नगर कोतवाली क्षेत्र में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। रविवार को दिनदहाड़े गोसाई पुरवा गांव निवासी दीपक (30) पुत्र रामस्वरूप को रविवार की सुबह दबंगों ने सिर पर कुदाल से हमला कर दिया। राहत की बात यह है कि ग्रामीणों ने दिलेरी दिखाई और हमलावरों को भागने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई मगर कोई झांकने तक नहीं आया। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। घायल युवक को सड़क पर लिटाकर लखनऊ हाईवे जाम कर दिया। इससे करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस रूट पर आने जाने वालों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। बाद में हालात बेकाबू हुए तो नगर व देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया गया। घायल के पिता रामस्वरूप ने आरोप लगाया कि दबंगों के आतंक से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई थी। पुलिस उस मामले को दबा गई। एक महिला के साथ दुष्कर्म हुआ। पुलिस उस मामले को भी हजम कर गई। दबंगों के खिलाफ पुलिस जानबूझकर कार्रवाई नहीं कर रही है। वह आए दिन मारपीट, चोरी, दुष्कर्म जैसे गंभीर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बताया जाता है कि दीपक अपने खेत की ¨सचाई के लिए घर से निकला था। जब वह खेतकी ¨सचाई कर रहा था तभी दबंग वहां पहुंचे। जमीन को लेकर उससे कहासुनी की। इसके बाद उसकी कुदाल छीनकर उस पर हमला बोल दिया। इससे उसका सिर फट गया। नगर कोतवाल अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।