Move to Jagran APP

यातायात माह और ऐसी तैयारी, सीट से ज्यादा बैठाएं सवारी

गोंडा : यहां वाहनों की चे¨कग के लिए चलाया जा रहा अभियान परवान नहीं चढ़ पा रहा है। पुलिस कर्मी कागजी

By Edited By: Published: Sat, 28 Nov 2015 12:13 AM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2015 12:13 AM (IST)
यातायात माह और ऐसी तैयारी, सीट से ज्यादा बैठाएं सवारी

गोंडा : यहां वाहनों की चे¨कग के लिए चलाया जा रहा अभियान परवान नहीं चढ़ पा रहा है। पुलिस कर्मी कागजी कोरम पूरा कर अपनी जिम्मेदारी से मुंह चुरा रहे हैं। वाहनों पर क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाया जाता है। बाइकों पर दो नहीं बल्कि तीन-तीन लोग बैठकर फर्राटा भर रहे हैं। इनमें से अधिकांश लोग शराब पीकर वाहन चलाते हैं। इससे दुर्घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

loksabha election banner

यातायात माह नवंबर में कार्यक्रमों के जरिए लोगों को दुर्घटना से बचने के लिए दी सीख दी जाती है। हेलमेट पहनने के लाभ बताए जाते हैं। वाहनों की गति के बारे में सलाह दी जाती है। टैक्सी चालकों को क्षमता के अधिक सवारियां बैठा रहे हैं। इन वाहन चालकों पर पुलिस का अंकुश नहीं रह गया है। पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी चलाया जा रहा अभियान महज कागजी साबित हो रहा है। सूत्रों की मानें तो रगड़गंज बाजार में व्यापारियों से पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा के नाम पर वसूली की। व्यापारियों ने इसका विरोध भी जताया लेकिन खाकी देखकर वह चुप्पी साध गए।

शहर के मार्गों पर इस तरह फर्राटा भरते रहे बाइक सवार

-शहर के अंबेडकर चौराहे पर दोपहर 12 बजे के करीब बाइक पर तीन-तीन लोग फर्राटा भरते देखे गए। इन बाइक सवारों से कोई हालचाल लेने के लिए कोई पुलिस कर्मी भी मौजूद नहीं था। इससे वह निरंकुश होकर फर्राटा भर रहे थे। हेलमेट भी नहीं था।

-बालपुर बस व टैक्सी स्टैंड पर बसों व टैक्सी में सीटों की क्षमता के मुताबिक सवारियां बैठी मिली। इन वाहन चालकों पर कोई अंकुश नहीं दिखा। उन्हें सवारियों के जान की परवाह भी नहीं है। पैसा कमाने की भूख में वह अंधे हो चुके हैं। सवारियों को टैक्सी में लटकाकर ले जाते हैं। इस तरफ पुलिस कर्मियों का ध्यान नहीं है।

-पोर्टरगंज बाजार के आगे ट्रकों पर मोरंग क्षमता से अधिक लदा था। ट्रक चालक से ओवरलोड मोरंग के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि इसके लिए बाकायदा वह सुविधा शुल्क अदा करता है। इसलिए उसपर किसी कार्रवाई का भय नहीं है।

-झंझरी ब्लॉक के सामने स्थित बस स्टैंड के पास टैक्सी व मिनी बसों में सवारियों को भूसे की तरह भरा जा रहा था। यहां भी सवारियों की जान से अधिक पैसा कमाने की भूख देखी गई।

- बड़गांव ओवरब्रिज के नीचे बलरामपुर स्टैंड व मनकापुर बस स्टैंड पर कमोवेश यही स्थिति देखने को मिली। सवारियों से भारीभरकम किराया लेने के बाद उन्हें भूसे की तरह भरकर ले जाया जा रहा है।

एएसपी बोले होगी समीक्षा

एएसपी आरके ¨सह ने बताया कि यातायात माह का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। आरटीओ विभाग से ओवरलो¨डग वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए संयुक्त अभियान चलाने के लिए वार्ता की जाएगी। हेलमेट न लगाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। समीक्षा के बाद उसे और भी प्रभावी बनाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.