मच्र्युरी हाउस के समीप झाड़ी झंखाड़
गोंडा: जिला अस्पताल की मच्र्युरी हाउस से एक शव की आंख नोचे जाने की घटनाएं पहले भी प्रकाश में आ चुक
गोंडा: जिला अस्पताल की मच्र्युरी हाउस से एक शव की आंख नोचे जाने की घटनाएं पहले भी प्रकाश में आ चुकी है। उस वक्त विभागीय जांच के आदेश दिए गए थे। इसके बाद जांच में क्या हुआ, किसी को कोई पता नहीं चला। अब एक बार फिर मामला आने के बाद विभाग जांच की बात कह रहा है।
मंडल मुख्यालय स्थित बाबू ईश्वर शरण जिला अस्पताल की मच्र्युरी हाउस से पिछले साल भी दो शवों की आंख निकली पाई गई थी। प्रारंभिक जांच में यह पाया गया था कि किसी जानवर ने पहुंचकर उनकी आंखों को जख्मी कर दिया था। उस वक्त काफी हो हल्ला मचा था। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने मच्र्युरी हाउस की टूटी खिड़की की मरम्मत कराई थी। अब एक बार फिर 23 नवंबर को एक शव की आंख नोची मिली। पुलिस जब शव का पंचनामा करने पहुंची थी तो यह मामला पाया गया था। अस्पताल की मच्र्युरी हाउस के आसपास गंदगी का ढेर है। कूड़ा करकट होने के साथ ही आसपास घासें उगी हुई हैं। जिससे यहां पर जानवरों का बसेरा रहता है।
सीएमओ डॉ. अमर ¨सह कुशवाहा का कहना है कि जिला अस्पताल के सीएमएस को निर्दश दिया गया है कि मच्र्युरी हाउस के आसपास साफ सफाई का प्रबंध करने को कहा गया है। साथ ही गुरुवार को उन्होंने मच्र्युरी हाउस का निरीक्षण करने का वादा किया है।