गोंडा जिला कारागार से बलरामपुर भेजे गए निर्मल
गोंडा : नगर पालिका परिषद के अधिकार विहीन अध्यक्ष रूपेश कुमार उर्फ निर्मल श्रीवास्तव को शुक्रवार की द
गोंडा : नगर पालिका परिषद के अधिकार विहीन अध्यक्ष रूपेश कुमार उर्फ निर्मल श्रीवास्तव को शुक्रवार की देर रात गोंडा जिला जेल प्रशासन ने बलरामपुर जेल स्थानान्तरित कर दिया। निर्मल श्रीवास्तव को सात दिन पूर्व भरत मिलाप चौराहे से गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ पुलिस ने विभिन्न आरोप लगाते हुए नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। उन पर 26 सितंबर को भरत मिलाप चौराहे पर पथराव करने, जान से मारने, बलवा फैलाने समेत कई गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। वरिष्ठ जेल अधीक्षक रामकुमार त्रिपाठी ने बताया कि निर्मल को प्रशासनिक आधार पर बलरामपुर जेल स्थानान्तरित किया गया है।
मंत्री के इशारे पर साजिश
उधर अधिकार विहीन चेयरमैन की मां पूनम देवी ने मानवाधिकार आयोग भारत सरकार को भेजे गए पत्र में कहा कि 23 सितंबर को शहर में पथराव व दुकानों में लूटपाट कर आग लगाई गई थी। जिला प्रशासन ने एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए बेटा निर्मल व राजेश को गिरफ्तार कर संगीन धाराओं में जेल भेज दिया। आरोप लगाया कि जिला प्रशासन एक मंत्री के इशारे पर उसके बेटे को फंसाया है। उसने आशंका जताई है कि पुलिस व जिला प्रशासन दोनों मिलकर उसके बेटे निर्मल पर रासुका लगाने की तैयारी कर रही है। पूनम देवी ने चेतावनी दी है कि उसके बेटे पर लगाए गए फर्जी मुकदमे नहीं हटाए गए तो एक सप्ताह बाद वह विधानसभा के सामने धरने पर बैठ जाएंगी।