'ऑपरेशन दंगा' के पोस्टर से खलबली
गोंडा: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान शुरू हुए विवाद के बाद शनिवार को आपरेशन दंगा नाम के पोस्टर शहर म
गोंडा: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान शुरू हुए विवाद के बाद शनिवार को आपरेशन दंगा नाम के पोस्टर शहर में जगह जगह चस्पा किए गए। खास बात यह है कि पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के बड़े नेताओं की तस्वीर भी चस्पा की गई है। इसमें घटना से संबंधित फोटो के साथ ही प्रशासन पर हमला बोला गया है। बताया जाता है कि पुलिस ने शहर में लगे इन पोस्टरों को फड़वाया है। भाजपा के पदाधिकारी इसकी जानकारी होने से कन्नी काट रहे हैं।
23 सितंबर को शहर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद हो गया था। यह विवाद इतना गहरा गया था कि कई दुकानें लूट कर जला दी गईं। शनिवार को शहर में लगाए गए आपरेशन दंगा पोस्टर में लुटता रहा गोंडा- देखता रहा प्रशासन के जरिए मोर्चाबंदी की गई है। भाजपा के रंग में रंगे इस पोस्टर में सबसे ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ¨सह, योगी आदित्यनाथ, सांसद बृजभूषण शरण ¨सह, कीर्तिवर्धन ¨सह, पूर्व सांसद सत्यदेव ¨सह के साथ ही कुछ स्थानीय नेताओं के भी फोटो हैं। पोस्टर में न तो मुद्रक और प्रकाशक के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
वादा न निभाया तो कराएंगे ¨हदू सम्मेलन
कैसरगंज के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण ¨सह ने भाजपाइयों के कन्नी काटने के बाद पोस्टर की जिम्मेदारी खुद ले ली है। उन्होंने कहा, उसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। इस घटना ने व्यापारियों को तोड़कर रख दिया है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार का कोई मंत्री झांकने नहीं आया है। भुक्तभोगी व्यापारियों को अब तक मुआवजा क्यों नहीं दिया गया, इसका जवाब प्रशासन और सरकार क्यों नहीं दे रही है। सांसद ने कहा, प्रशासन ने अपना वादा नहीं निभाया तो वह जल्द जवाब देंगे। हम पूरे देवीपाटन मंडल के ¨हदू सम्मेलन करने की रणनीति बना रहे हैं।
पोस्टर का मामला संज्ञान में आया है। अधिकारियों को कहा गया है कि वह देखें कि पोस्टर में क्या है, कैसे हैं। रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ हो सकेगी। ''
- अजय कुमार उपाध्याय, डीएम गोंडा
पोस्टर में कुछ भी तो गड़बड़ नहीं है। शहर में हुई घटनाओं का विवरण है। उसमें किसी पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। ऐसे में क्या कार्रवाई की जाए। ''
- अनिल कुमार ¨सह, एसपी गोंडा