हक को लेकर बिफरे राजकीय शिक्षक
गोंडा: राजकीय शिक्षक संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पदोन्नति सहित अन्य मां
गोंडा: राजकीय शिक्षक संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पदोन्नति सहित अन्य मांगों को लेकर आवाज बुलंद की है।
शुक्रवार को राजकीय इंका पहुंचें देवीपाटन मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक उदयराज यादव को मंडलीय मंत्री राम ¨सह के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें कहा गया कि राज्य शिक्षा सेवा के सम्मिलित संवर्ग के तीन संवर्गों में विभाजित कर किसी एक वर्ग को लाभान्वित करने तथा राजकीय शिक्षकों व शिक्षिकाओं का भविष्य पूरी तरह से अंधकारमय बनाने वाले 28 जुलाई के शासनादेश को वापस किया जाय। साथ ही कहा गया कि नए शासनादेश से सभी उप प्रधानाचार्य, प्रवक्ता, एलटी ग्रेड शिक्षकों की पदोन्नति पूरी तरह से रूक जाएगी। वर्तमान में तीन तीन साल की सेवा पूरी करने वाले राजपत्रित की कमी के कारण 50 प्रतिशत पदोन्नति का कोटा खाली चल रहा है। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियों को मिले लाभ को नियमों का उल्लंघन बताते हुए कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य राम ¨सह, अशोक कुमार पांडेय सहित अन्य मौजूद थे।