रमजान में बरसती अल्लाह की नेमत
गोंडा : सोमवार की शाम रोजेदारों ने मस्जिदों व घरों में लोगों ने एक साथ नमाज पढ़ी और खजूर खाकर रोजा
गोंडा : सोमवार की शाम रोजेदारों ने मस्जिदों व घरों में लोगों ने एक साथ नमाज पढ़ी और खजूर खाकर रोजा खोला। खैराबाग बड़गांव निवासी इरशाद अहमद उर्फ शहजादे ने राजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इसमें काफी संख्या में रोजेदार शामिल हुए। इफ्तार में कई तरह के पकवान, फल आदि रोजेदारों को पेश किए गए।
मो. अर्सलान का कहना है कि माहे रहमान बरकत व रहमत का महीना है। हम सहरी खाकर रोजा रखते हैं। पांचों वक्त की नमाज पढ़कर अल्लाह की इबादत करते हैं।
मो. अयान का कहना है कि उसने इस बार पहली बार रोजा रखा है। रोजा हमको सब्र की सीख तो देता ही है, साथ ही बुरे कामों को करने से रोकता है। रमजान बड़ा ही महत्वपूर्ण माह है, यह साल में एक बार ही आता है।
मौलाना के बोल
मौलाना जकरिया खान का कहना है कि रमजान माह बहुत सी अजीम नियमतों को लेकर आता है। इस माह में जो लोग रोजा रखते हैं वह अल्लाह के करीब हो जाते हैं। इस माह में कुरान पाक की तिलावत व तरावीह सभी के लिए अनिवार्य है। इसमें गरीबों, यतीमों की मदद की जाती है। भूखों को खाना खिलाया जाता है। इस माह में रोजेदारों पर अल्लाह की नेमत बरसती है।