कांग्रेसियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
गोंडा : गुरुवार को कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 24वीं पुण्य तिथि पर कांग्रेसि
By Edited By: Published: Thu, 21 May 2015 11:33 PM (IST)Updated: Thu, 21 May 2015 11:33 PM (IST)
गोंडा : गुरुवार को कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 24वीं पुण्य तिथि पर कांग्रेसियों ने गोष्ठी का आयोजन कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. बीएल चौबे ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत देश को विश्व में स्थान दिलाया। युवा पंचायतों में भागीदार हो, इसलिए उन्होंने मतदान करने की उम्र 21 से घटाकर 18 वर्ष की। शहर अध्यक्ष अब्दुल रहमान, विश्वनाथ पांडेय, शिवकुमार दूबे ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें