यज्ञ कर विश्व कल्याण की कामना
गोंडा : भूकंप रूपी आपदा से बचाव के लिए स्थानीय चौराहे पर महामृत्युंजय यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें
By Edited By: Published: Sun, 26 Apr 2015 11:54 PM (IST)Updated: Sun, 26 Apr 2015 11:54 PM (IST)
गोंडा : भूकंप रूपी आपदा से बचाव के लिए स्थानीय चौराहे पर महामृत्युंजय यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें हवन-पूजन करके विश्व कल्याण की कामना की गई।
मसकनवा चौराहे पर विवेक शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित महामृत्युंजय यज्ञ में काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। यज्ञ में लोगों ने आहुतियां डालीं और विश्व कल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही नेपाल में भूकंप से मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया। बच्चों ने हाथ में पोस्टर लेकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर ज्ञान प्रकाश शुक्ल, आलोक पांडेय, सुजीत, आदित्य, अमित, अनिल मिश्र, पवन, राम आशीष, हरिशंकर, सत्यम, देवानंद मिश्र आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें