जमीन विवाद में चली गोली, चार घायल
गोंडा : गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष की तरफ से फाय¨रग भी हुई
गोंडा : गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष की तरफ से फाय¨रग भी हुई जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हारनाटायर उड़नापुर गांव की है। सुबह 11 बजे के करीब दूध नाथ वर्मा अपने खेत की ¨सचाई कर रहा था। तभी दूसरे पक्ष के लोग भी आ धमके। जमीन विवाद को लेकर दूधनाथ व दूसरे पक्ष के व्यक्ति से कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के परिजन भी पहुंच गए। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। एक पक्ष से फाय¨रग होने लगी। गोली लगने से राम जनम वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही लोग भाग खड़े हुए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने राम जनम वर्मा, लीलावती, दूध नाथ व दूसरे पक्ष के राजित राम वर्मा जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि राम जनम वर्मा मनकापुर थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके ऊपर एक दर्जन से अधिक अपराधिक मुकदमे दर्ज है। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर ¨सह यादव ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस बल के साथ वह घटना स्थल पहुंचे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।