फालतू बहने वाले पानी को रोकने का करें प्रयास
गोंडा: बुधवार को दैनिक जागरण ने जल संरक्षण के नहीं दिख रहे लक्षण शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर जल सं
गोंडा: बुधवार को दैनिक जागरण ने जल संरक्षण के नहीं दिख रहे लक्षण शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर जल संरक्षण का आईना प्रस्तुत किया था। इसके बाद बुधवार को लाल बहादुर शास्त्री कृषि विज्ञान केंद्र गोपाल ग्राम में आयोजित जायद उत्पादकता गोष्ठी में जल संरक्षण का मुद्दा ही छाया रहा है। खुद, जिलाधिकारी ने लोगों को जल संरक्षण पर विशेष जोर देने की वकालत की।
जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने लाल बहादुर शास्त्री कृषि विज्ञान केंद्र गोपाल ग्राम में आयोजित जायद उत्पादकता गोष्ठी के दौरान अधिकारियों एवं किसानों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण आज की महती आवश्यकता है। अब समय आ गया है कि हम वर्षा जल के सरंक्षण की कोशिश करें। वर्षा के पानी और नदी नालों के पानी का प्रबंधन इस प्रकार होना चाहिए कि फालतू बह जाने वाले पानी को अधिक से अधिक मात्रा में रोका जाये। विगत वर्षों में जंगल बहुत तेजी से कम हुए हैं, जबकि जंगल वर्षा और जल संरक्षण के सशक्त माध्यम हैं। वन हमारी अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ वर्षा को भी नियंत्रित करते हैं। अंधाधुंध वनों की कटाई के कारण वर्षा की मात्रा में गिरावट आई है एवं प्रकृति का जल संतुलन बिगड़ा है जो चिन्ता का विषय है। इस पर मंथन करने के साथ-साथ अमल भी करने की जरूरत है। उन्होंने किसानों को कृषि में जैविक खाद का प्रयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे हमें शुद्ध फसल प्राप्त होगी और मृदा तथा जल प्रदूषण से निजात भी मिलेगी। उपनिदेशक कृषि श्रवण कुमार अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड-चार शशि प्रकाश शुक्ला, संयुक्त कृषि निदेशक देवीपाटन मंडल, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मिथलेश कुमार झा, कृषि रक्षा वैज्ञानिक आशीष कुमार, डा. हरि पाल ¨सह, प्रगतिशील किसान अतुल कुमार ¨सह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर अधिशासी अभियंता जल निगम राजेन्द्र ¨सह, जिला कृषि अधिकारी विनय ¨सह, डा. घनश्याम वर्मा, भूगर्भ जल विभाग के कमल कुमार मिश्रा, मधु भट्ट, अशोक कुमार श्रीवास्तव सहित अधिकारी व किसान उपस्थित रहे।
दिये स्वीकृति पत्र
- जिलाधिकारी ने कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत मशीनरी फार्म बैंक की स्थापना के लिए चयनित जनपद के पांच कृषक समूहों क्रमश: कल्याण सेवा सस्थान परसपुर ओम प्रकाश पांडेय, प्रगतिशील कृषक सेवा संस्थान रायपुर वजीरगंज कुसुम मौर्या, किसान विकास समिति चरहुआं परसपुर रविशंकर ¨सह, कृषि एवं ग्राम विकास समिति सेमरा शेखपुर की कमला देवी तथा कुबरेनाथ समाज सेवा संस्थान रूपईडीह के अर¨वद पाण्डेय को स्वीकृति पत्र दिया।