होली का त्योहार, उल्लास की बयार
गोंडा: रंगों व उल्लास के पर्व होली को लेकर बाजार तैयार है। कहीं पर मोदी पिचकारी की धूम है, तो कहीं प
गोंडा: रंगों व उल्लास के पर्व होली को लेकर बाजार तैयार है। कहीं पर मोदी पिचकारी की धूम है, तो कहीं पर अबीर व गुलाल की। बाजार में किसी को होली की टोपी लुभा रही है, तो कोई नये कपड़ों की खरीदारी में लगा हुआ है। गुझिया की मिठास भी लोगों की पसंद बनी हुई है। होलिका दहन की तैयारियां चल रही है। स्कूलों में रंगों की खुशियों से हर कोई सराबोर ह“। बच्चों से लेकर शिक्षक तक एक दूसरे को रंगने में लगे हुए हैं। साथ ही सरकारी कार्यालयों में भी दिन भर अबीर गुलाल संग हैप्पी होली की गूंज रह“। बच्चों से लेकर बूढों तक पर होली की खुमारी छायी हुई है। साथ ही होली पर गाये जाने वाले फाग गीत भी लोगों को लुभा रही है। इसके साथ ही प्रशासन भी होली पर्व को लेकर तैयारियां मुकम्मल करने में लगा हुआ है। पेश है होली के पर्व को लेकर एक रिपोर्ट-
तीन सौ के पार पहुंचीं गुझिया
- होली के पर्व पर सबसे ज्यादा डिमांड गुझिया की है। गुझिया बाजार में 340 से 400 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। खोया भी इस बार आंखें दिखा रहा है। खोया बाजार में 300 रुपए से लेकर 400 रुपए तक की दर से मिल रहा है। वैसे नमकीन भी लोगों की पसंद बना हुआ है। बुधवार को बाजार में मिठाई की दुकानों पर भारी भीड़ रही। यहीं नहीं होली पर्व पर लोग कपड़ों की खरीदारी में भी लगे रहे। जींस पैंट शर्ट से लेकर साड़ियों तक की खरीदारी में हर कोई लगा रहा। अबीर गुलाल व रंग की खरीदारी में लोग जुटे हुए हैं।
होली पर मोदी मैजिक
- होली पर्व के अवसर पर हर ओर मोदी मैजिक दिख रहा है। मोदी के कार्टून के साथ ही मोदी पिचकारी भी लोगों को लुभा रही है। मोदी एक्सप्रेस के साथ ही मोदी बा“सुरी बच्चों की पसंद बने हुए हैं। इसके साथ ही छोटा भीम की पिचकारी भी लुभा रही है।