जेल में कैदी ने फांसी लगाई
गोंडा : गुरुवार को मंडलीय कारागार में निरुद्ध एक कैदी ने परिसर में लगे पीपल के पेड़ पर चढ़कर फांसी लग
गोंडा : गुरुवार को मंडलीय कारागार में निरुद्ध एक कैदी ने परिसर में लगे पीपल के पेड़ पर चढ़कर फांसी लगा ली। हैरानी की बात यह है कि यह सारा घटनाक्रम अफसरों और कैदियों के सामने ही हुआ। इस घटना से अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में शीर्षस्थ अफसरों को घटना की सूचना दी गई। यही नहीं, करीब पचास फिट ऊपर लटका होने की वजह से शव को नीचे उतारने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।
मंडलीय कारागार में पांच अगस्त 2014 को अफजल (40) पुत्र अकबर निवासी सुक्खापुरवा थाना कर्नलगंज को मादक पदार्थ के मामले में जीआरपी ने जेल भेजा था। उसका मामला न्यायालय में अंडर ट्रायल है। सूत्रों की मानें तो दिन में तीन बजे के करीब वह जिला कारागार में स्थित हॉस्पिटल के लिए निकला था। इसके बाद वह परिसर में लगे पीपल के पेड़ पर चढ़ गया। कैदियों ने उसे पेड़ पर चढ़ता हुआ देख जेल अधिकारियों को सूचना दी। जेल अधिकारी मौके पर पहुंचे। वह कैदी को नीचे उतरने की मनुहार करते रहे लेकिन वह नीचे नहीं उतरा। इसके बाद कैदी ने अपने गले में मफलर का फंदा डालकर नीचे की तरफ कूद पड़ा। इससे उसकी मौत हो गई। पेड़ की ऊंचाई अधिक होने से किसी ने उस पर चढ़ने की हिम्मत नहीं जुटाई। इससे वह करीब एक घंटे तक पेड़ पर झूलता रहा। जेल प्रशासन ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। मौके पर डीएम अजय कुमार उपाध्याय, एसपी राजेश कुमार पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ.चतुर्भुजी गुप्त, सीओ सिटी अखंड प्रताप ¨सह, नगर कोतवाल शिवपति ¨सह पहुंचे। क्रेन मंगाकर उसके सहारे मृत कैदी को उतवाया गया। अधिकारियों की मौजूदगी में शव का पंचनामा किया गया। जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।