अवधेश अध्यक्ष व स्वंतत्र बने मंत्री
गोंडा: ¨सचाई संघ की नलकूप शाखा का चुनाव शनिवार को ¨सचाई विभाग डाकबंगले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
By Edited By: Published: Sun, 21 Dec 2014 12:27 AM (IST)Updated: Sun, 21 Dec 2014 12:27 AM (IST)
गोंडा: ¨सचाई संघ की नलकूप शाखा का चुनाव शनिवार को ¨सचाई विभाग डाकबंगले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। जिसमें अवधेश कुमार दूबे को अध्यक्ष व स्वतंत्र कुमार सोनकर को मंत्री चुना गया।
यह जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी हरिप्रसाद शुक्ल ने बताया कि चुनाव में सर्व सम्मति से अध्यक्ष अवधेश कुमार दूबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवमणि तिवारी, उपाध्यक्ष वृजमोहन भारती, मंत्री स्वतंत्र कुमार सोनकर, कोषाध्यक्ष राम अनुज शुक्ल, संगठन मंत्री खुशीराम वर्मा, मीडिया प्रभारी आदर्श कुमार, आडीटर झूरी प्रसाद, संरक्षक शिवकुमार तिवारी व ओमप्रकाश मिश्र, मुख्य सचेतक सत्य प्रकाश शुक्ल को चुना गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें