आग से 14 घर जले, लाखों का नुकसान
गोंडा : शुक्रवार की दोपहर अचानक लगी आग से 14 घर जल गए। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन कर्मियों को द
गोंडा : शुक्रवार की दोपहर अचानक लगी आग से 14 घर जल गए। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन कर्मियों को दो घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से लाखों की क्षति होने का अनुमान लगाया गया है। आग से करीब 140 परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो गए हैं।
स्थानीय थाना क्षेत्र के एैली परसौली लालापुरवा गांव में दोपहर में अचानक आग लग गई। जब तक लोग आग बुझाने का प्रयास करते तब तक आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। आग से लखई, सेतू, हौसिंला, मनीराम, रामविलास, श्रीराम, शिवकुमार, भोला, रामभरोसे, रामजियावन, सनेही, भगौती, जगप्रसाद समेत 14 लोगों के घर जल गए। ग्रामीणों ने थाने पर सूचना दी। अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा। अग्निशमन कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग से करीब 140 परिवारों को खुले आसमान के नीचे रहने को विवश कर दिया। बताया जाता है कि आग लगने के समय अधिकांश लोग खेतों में काम रहे थे तो कुछ लोग मजदूरी पर गए थे। घर में रखा अनाज, गृहस्थी का सामान व कपड़े जल गए। आग से करीब दस लाख की क्षति होने का अनुमान लगाया गया है। आग चूल्हे की चिंगारी से लगना बताया जा रहा है।