ईमानदारी से कार्य करे कर्मचारी : जिला जज
गोंडा : जनपद न्यायाधीश जिष्णुकांत ने कहा कि कर्मचारी पूरी इमानदारी व कर्तव्य निष्ठा से काम करें। इसस
गोंडा : जनपद न्यायाधीश जिष्णुकांत ने कहा कि कर्मचारी पूरी इमानदारी व कर्तव्य निष्ठा से काम करें। इससे उनकी ख्याति दूर-दूर तक फैलेगी। समाज में उनकी छवि एक अच्छे व्यक्ति के रूप में निखर कर सामने आएगी।
यह बात सोमवार को दीवानी न्यायालय में आयोजित विदाई समारोह में उपस्थित न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि नौ माह के कार्यकाल में कर्मचारियों ने उन्हें बड़ा सहयोग किया है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंद्रशेखर यादव ने सभी लोगों के सहयोग को तहे दिल से सराहा। न्यायिक अधिकारी उमेश चंद्र त्रिपाठी, अनिल कुमार, संजय कुमार, विनय कुमार, पीयूष शर्मा, केसी सिंह, मनीष निगम, कविता सिंह, कर्मचारी राकेश पांडेय, प्रदीप शुक्ल, योगेश कुमार मिश्र, वेद प्रकाश मिश्र, विजय यादव, राघव कुमार पांडेय, रामसागर गिरि, रामशंकर सोनकर, अनिल सिंह ने माला पहनाकर जिला जज व सीजेएम को विदाई दी। दीवानी न्यायालय परिसर को फूलों से सजाया गया था।