Move to Jagran APP

राज्यमंत्री के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या

गोंडा: शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे बाइक सवार चार बदमाशों ने ईट भट्ठा व्यापारी की गोली मारकर हत

By Edited By: Published: Sun, 26 Oct 2014 12:19 AM (IST)Updated: Sun, 26 Oct 2014 12:19 AM (IST)
राज्यमंत्री के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या

गोंडा: शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे बाइक सवार चार बदमाशों ने ईट भट्ठा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने वारदात को वजीरगंज थाना क्षेत्र के ऊंचघाट जंगल स्थित भट्ठे पर अंजाम दिया। इसके बाद वे मनकापुर की तरफ भाग निकले। बताया जाता है कि भट्ठा मालिक बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री योगेश प्रताप सिंह के रिश्तेदार थे। इस घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। घटना का कारण चुनावी रंजिश बताया जा रहा है।

prime article banner

मधवापुर टिकरी गांव निवासी ओम प्रकाश सिंह (58) पुत्र राम प्रसाद सिंह सुबह घर से अपनी कार से ईट भट्ठा के लिए रवाना हुए थे। करीब साढ़े सात बजे वह भट्ठा पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह अपनी गाड़ी पर बैठे ही थे कि दो बाइक सवार चार हमलावर आ धमके। उन्होंने ईट का दाम पूछा। इसके बाद ओम प्रकाश सिंह ने जैसे ही शीशा नीचे खिसकाया, वैसे ही हमलावरों ने पिस्तौल निकाल ली। फिर एक के बाद एक कई फायर किए। बताया जाता है कि गोली उनके सीने, गले, हाथ व पसली पर जा धंसीं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि दीपावली पर ईट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर छुट्टी पर चले गए थे। सिर्फ एक महिला मजदूर व उसका पति मौजूद था। किसी ने फोन पर ओम प्रकाश सिंह के घर सूचना दी। परिवारीजन पहुंचे तो देखा कि ओम प्रकाश सिंह गाड़ी में ही लहूलुहान पड़े थे, उनकी सांसे थम चुकी थीं। परिवारीजन उन्हें घर ले आए। सूचना मिलते ही डीआइजी जितेंद्र प्रताप सिंह, एसपी भारत सिंह, एएसपी आरके सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। छानबीन के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक भारत सिंह ने बताया कि पुत्र राहुल की तहरीर पर आजाद विक्रम सिंह, उसके पिता राजेश विक्रम सिंह समेत छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.